लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बच्चियों के स्वास्थ्य और पोषण पर दें पूरा ध्यान- केवल सिंह पठानिया

Ankita | 25 जनवरी 2023 at 10:57 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रैत में आयोजित कार्यक्रम में सभी अभिभावकों से बच्चियों के स्वास्थ्य और पोषण पर पूरा ध्यान देने का आग्रह किया है। उन्होंने लड़कियों को समर्थन और समान अवसर प्रदान करने की बात करते हुए उनकी शिक्षा और अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

इससे पहले विधायक ने रैत में बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में पौधा लगा कर राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी के नन्हें मुन्ने बच्चों ने योगासन और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। विधायक ने सभी बच्चों को अपनी ओर से प्रोत्साहन राशि भेंट की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बच्चियों को उनके अधिकारों को लेकर शिक्षित करना है। ये दिवस उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लक्ष्यों के प्रति जागरूकता लाने में सहायक है। उन्होंने कहा कि समाज से बेटी-बेटे के भेद को समाप्त करने में हर वर्ग को सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता है। कन्या भ्रूण हत्या जैसे घृणित अपराध और लैंगिक असमानता से लेकर यौन शोषण तक की समस्याओं का समाधान जन जागरूकता से संभव है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]