Loading...

बडू साहिब इंटरनल यूनिवर्सिटी में संपन्न हुआ दीक्षांत समारोह

Ankita • 6 May 2023 • 1 Min Read

10 को पीएचडी और इतने छात्रों को मिली डिग्री…….

HNN/ राजग़ढ

कलगीधर ट्रस्ट द्वारा संचालित इंटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब में शनिवार को 10वें दीक्षांत समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति व कलगीधर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दविंदर सिंह व मुख्य अतिथि प्रोफेसर करमजीत सिंह, कुलपति जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी पटियाला ने की।

इंटरनल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. दविंदर सिंह ने 2022 की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया। इससे पहले शब्द कीर्तन का भी आयोजन किया गया। दीक्षांत समारोह में कुल 386 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। जिसमें 267 स्नातक एव 119 स्नातकोत्तर प्रोग्राम्स के लिए दी गई। 10 पीएचडी प्रोग्राम के लिए भी डॉक्टरेट की उपाधि दी गई।

मास्टर स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धि की उपाधि जगनीत कौर, मास्टर ऑफ़ एजुकेशन व नैंसी बीएससी साइकोलॉजी ने स्नातक स्तर पर उपलब्धि हासिल की। विभिन्न विभागों में टापर रहने पर 13 छात्रों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

जिसमें नैंसी बीएससी साइकोलॉजी, सूजन बीएससी एग्रीकल्चर, दिव्या लालवानी बीटेक फ़ूड टेक, अमनदीप कौर बीएड, जसकरण कौर बीटेक, वर्षा राणा बीएससी नर्सिंग, कनिका गौतम एमपीएच, हरमनदीप कौर एमए म्यूजिक, नीलम देवी एमएससी एग्रीकल्चर, मनीषा ठाकुर बीएससी बेसिक साइंस, अच्छाडा उजलकौर एमएससी साइंस, जगनीत कौर एमए सोशल साइंस, याचना, एमएससी नर्सिग को मैडल दिए।

इसके अतिरिक्त राइजिंग रिसर्चर अवार्ड के लिए तनवीर कौर पीएचडी स्कॉलर बायोटेक्नोलॉजी, रूबी देवी पीएचडी स्कॉलर बायोटेक्नोलॉजी, प्रीति पीएचडी स्कॉलर जीव विज्ञानं को मैडल के साथ नवाजा गया। डॉ. नीलम कौर ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ मूल्यों का भी जीवन में अलग महत्व होता है।

इसलिए सभी छात्रों को अपने संस्कारों को कभी नहीं भूलना चाहिए। आज भारत को विश्व गुरू के रूप में जाना जाता है। भारत अपनी संस्कृति, संस्कार, परंपरा के साथ जुड़ा है। देश का हर एक छात्र देश का स्तंभ है और यह उनकी जिम्मेदारी बनती है की देश के विकास में योगदान दे।