Loading...

बनेर खड्ड पर बने पुल के समीप मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Ankita • 6 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के पुलिस थाना हरिपुर के तहत निकटवर्ती बनेर खड्ड पर बने पुल के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला है। हालाँकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो आई है। व्यक्ति की आयु 40-45 वर्ष के बीच लग रही है। शव 4-5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

मृतक की दाहिनी बाजू में शिवजी और बाईं बाजू की कलाई में ओम का चिन्ह बना हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेजा गया है ,जहां पर उसे शव गृह में 2 दिन शिनाख्त के लिए रखा जाएगा। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति ने बनेर खड्ड पर बने पुल के समीप चट्टानों पर नग्न अवस्था में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद उसने इस बाबत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू की। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।