Loading...

बाइक और पिकअप के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत

Ankita • 29 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वाहन चालकों की वज़ह से प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे पेश आ रहे हैं। मामला जिला कांगड़ा जनपद के कच्छयारी का है, यहां बाइक और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई है।

हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार सुपुत्र संजय कुमार निवासी कलेड तहसील नगरोटा बगवां के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, युवक बाइक (HP 94 A 2397) पर सवार युवक मटौर से नगरोटा बगवां की तरफ जा रहा था। इस दौरान कच्छयारी में बाइक और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद उसे उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं, डीएसपी अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।