बाइक की नीलगाय के साथ हुई जोरदार टक्कर, 27 वर्षीय युवक की मौत
HNN/ कांगड़ा
हिमचाल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है। मामला जिला कांगड़ा के देहरा के कुंदली हार का है, यहां एक बाइक की नीलगाय के साथ जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक की जान चली गई है।
मृतक युवक की पहचान साहिल कौशल(27) पुत्र कुशल चंद मूल रूप से ज्वालामुखी के कोपड़ा गगडूही के तौर पर हुई है। साहिल ज्वालामुखी के कथोग में अपने मामा के घर रहता था, देहरा में बेस्ट लुक सैलून में काम करता था।
जानकारी के मुताबिक, युवक शादी का काम करने के बाद देर रात अपनी बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था। इस दौरान ज्वालामुखी से देहरा के रास्ते में अचानक सड़क पर नील गाय आ गई और बाइक से टकरा गई।
टक्कर में युवक बुरी तरह जख्मी हुआ और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।