Loading...

बिजली की तार से करंट लगने पर युवक की हुई मौत

PARUL 30 Mar 2024 Edited 30 Mar 1 min read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में भवारना के अंतर्गत गांव फरेढ़ में बिजली की तार से करंट लगने पर एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान अमित चौधरी (27) पुत्र हेम राज चौधरी गांव घडोरल पंचायत गड़ियाडा (मैंहजा) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमित चौधरी प्लंबरिंग का काम करता था। बीते कल वह प्लंबरिंग का काम करने के लिए वह फरेढ़ गांव में एक भवन की छत पर चढ़ा कि छत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन से उसने हाथ में पकड़ी लोहे की पाइप टच हो गई। जिससे उससे बिजली का झटका लगा और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया।

जिसके बाद भवन मालिक और स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए पालमपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। इस बारे बिजली विभाग मारंडा की एसडीओ रिद्धिमा चौधरी ने कहा कि मौके से फील्ड रिपोर्ट मंगवाई जा रही है।

अगर भवन बिजली की तारों के नीचे बना है, तब मालिक को नोटिस जारी किया गया था या नहीं यह देखा जाएगा। एसएचओ भवारना केहर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।