बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
HNN/कांगड़ा
बीड़-बिलिंग कार्निवल की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय बच्चों, महिला मंडलों के अतिरिक्त लोक कलाकारों में धीरज शर्मा, काकू राम ठाकुर, निकेश ब्रजातिय, राखी गौतम ने प्रस्तुतियां दी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
लोक कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों के अतिरिक्त स्थानीय महिला मंडलों तथा बच्चों ने प्रदेश की समृद्ध संस्कृति का मंचन किया। लोक कलाकारों ने स्थानीय लोगों और विदेशी मेहमानों का भरपूर मनोरंजन किया।
दूसरी संध्या में विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश एससी सेल के उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू कार्यक्रम में शामिल हुए। एसडीएम बैजनाथ देवी सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि को टोपी शाल पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, प्रधान बीड़ सुरेश ठाकुर, उप प्रधान बीड़ कपिल, बीडीसी सदस्य राजकुमार, शलभ अवस्थी, ज्योति ठाकुर, राजेंद्र परमार, विकास राणा, सचिन शर्मा, तहसीलदार हरीश कुमार, संस्थापक बीपीए सुरेश ठाकुर, प्रवीन ठाकुर, राजकुमार, चमेल ठाकुर, कुमार सोनू, सहित क्षेत्र के लोग विभिन्न विभागों के अधिकारी और उपस्थित रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





