बेटे ने अपनी मां पर किया दराट से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में एक बेटे द्वारा अपनी माँ पर दराट से हमला करने का मामला सामने आया है। वहीँ इस हमले से महिला बुरी तरह जख्मी हुई है। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, नगर परिषद देहरा के वार्ड नम्बर-6 में गौरव (37) को करीब 10 वर्ष पहले बेदखल कर दिया था। जिसके बाद गौरव काफी समय बाद वापस लौटा और मां से पैसों की डिमांड कर रहा था परंतु जब उसे पैसे देने से मना किया गया तो आरोपी ने महिला से गाली गलौज करते हुए उसके सिर पर दराट से जानलेवा हमला कर दिया। महिला का उपचार अस्पताल में जारी है। ममाले की पुष्टि डीएसपी अनिल ठाकुर ने की है।