Loading...

बैजनाथ में जल्द ही आधुनिक बस अड्डे का होगा निर्माण

Ankita • 16 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

बैजनाथ में 18 करोड़ की लागत से बनने जा रहे आधुनिक बस अड्डे में सभी सुविधाएं एक साथ जनता को उपलब्ध होंगी। इसी को लेकर परिवहन निगम के एमडी संदीप कुमार निरीक्षण करने पहुंचे।

इस मौके पर बैजनाथ के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल के साथ निगम के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने भी बस अड्डे की वर्कशॉप के चल रहे निर्माण कार्य की जानकारी ली।

किशोरी लाल ने इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू परिवहन मंत्री निगम के एमडी का भी आभार जताया। इस मौके निगम के एमडी संदीप कुमार ने कहा कि प्रथम चरण में वर्कशॉप का कार्य बरसात तक पूरा कर लिया जाएगा।

उसके बाद बर्क शाप को शिफ्ट कर पुरानी बिल्डिंगों को तोड़ कर बस अड्डे का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह बस अड्डा सभी सुविधाओं से सुसज्जित होगा।