ब्यास नदी में बेखौफ होकर अवैध खनन को दे रहे थे अंजाम, की कड़ी कार्यवाही…
HNN / काँगड़ा
जिला कांगड़ा के इंदौरा क्षेत्र में भी इन दिनों खनन माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन को अंजाम देने में लगे हुए हैं। पुलिस द्वारा रोज इन खनन माफियाओं पर कार्यवाही की जा रही है बावजूद इसके खनन माफिया खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। देर रात पुलिस की टीम ने एक बार फिर ब्यास नदी में बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया।
टीम ने इंदौरा ब्यास नदी के किनारे दबिश देकर स्टोन क्रशर की एक पोकलेन मशीन सहित टिप्पर को पकड़ा है। जब पुलिस द्वारा इन पर जुर्माना लगाया गया तो क्रशर मालिक मौके पर जुर्माना नहीं भर सका, जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए पोकलेन मशीन व टिप्पर को जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि मामला आगामी कार्यवाही हेतु इंदौरा कोर्ट में भेजा गया है।