Loading...

भगोटला गांव में आग की भेंट चढ़ा मकान

PARUL 25 Mar 2024 Edited 25 Mar 1 min read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के उपमंडल पालमपुर में एक अग्निकांड पेश आया है। यहां भगोटला गांव में एक मकान आग की भेंट चढ़ गया। गनीमत यह रही कि अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि पीड़िता कमला देवी को काफी नुकसान हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगोटला गांव में एक कच्चे मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा मकान जलकर राख हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

वहीं अग्निकांड की खबर लगते ही इलाके के विधायक एवं सीपीएस आशीष बुटेल ने भी घटनास्थल का दौरा किया। जबकि मौके पर पहुंचे हल्का पटवारी ने अग्निकांड से हुए नुकसान का आंकलन कर लिया है। वहीं तहसीलदार साजन बग्गा ने कहा कि प्रशासन की ओर से पांच हजार फौरी राहत दे दी गई है।