Loading...

भदरोआ मोड़ पर बाइक स्किड होने से 2 युवक घायल

PARUL • 2 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत पठानकोट-जालंधर हाईवे पर एक हादसा पेश आया है। जहां भदरोआ मोड़ पर एक बाइक स्किड हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हुए हैं। एक युवक के सिर पर गंभीर चोटे आने पर उसे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया। जबकि दूसरे युवक को मामूली चोटे आई। घायल की पहचान मनोज पटेल निवासी बिहार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनोज पटेल दुकानो में सीलिंग करने का काम करता है। घायल मनोज के साथी ने बताया कि वह मीरथल से वापस आ रहे थे। इस दौरान भदरोआ मोड पर अचानक बाइक स्किड हो गई और दोनों सड़क पर गिर गए।

जिसके चलते मनोज के सिर पर चोटे आई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एएसआई गोबिंद सिंह ने मामले की पुष्टि की है।