भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग अफसर बने कांगड़ा के सिद्धांत ठाकुर
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के सिद्धांत सिंह ठाकुर भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग अफसर बना है। बेटे की इस बड़ी उपलब्धि से परिजनों में काफी ख़ुशी का माहौल है। बता दें सिद्धांत सिंह ठाकुर जिला कांगड़ा के उपमंडल पालमपुर के गांव कंडबाड़ी के रहने वाले है।
बता दें सिद्धांत ठाकुर बचपन से ही फौज में जाना चाहते थे। इसे लेकर उन्होंने परीक्षाएं उत्तीर्ण करके भारतीय वायु सेवा ज्वाइन की ओर आज फ्लाइंग अफसर नियुक्त हुए। सिद्धांत ने स्कूली शिक्षा सेंट पॉल्स स्कूल पालमपुर से की है।
इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए इंडियन मेरीटाइम यूनिवर्सिटी के ऑल इंडिया लेवल एंट्रेंस टेस्ट पास किया। जिसके बाद उन्होंने समुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ मैरिटाइम स्टडीज लोनावाला मुंबई से परीक्षा उतीर्ण की और मैरीन इंजीनियर कार्यरत हुए। सिद्धांत के पिता लोकेंद्र सिंह ठाकुर पालमपुर में वरिष्ठ एडवोकेट हैं। माता ज्योति ठाकुर गृहिणी हैं।