Loading...

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हिमाचल के कार्तिक राणा, असम में देंगे सेवाएं

Ankita • 12 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के कंडवाड़ी के कार्तिक राणा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने है। कार्तिक राणा इंडियन नेशनल अकादमी देहरादून से हुए पासआऊट कार्तिक राणा असम में अपनी सेवाएं देंगे। 11 मार्च, 2002 को जन्मे कार्तिक ने पांचवीं तक सेंट पाॅल स्कूल पालमपुर में तथा छठी से 12वीं तक सैनिक स्कूल सुजानपुर से शिक्षा ग्रहण की है।

कार्तिक के पिता कुलदीप राणा पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य कार्यालय दिल्ली में महाप्रबंधक और माता इंदु बाला स्कूल अध्यापिका हैं। कार्तिक अपनी सफलता का श्रेय अपने पूर्वजों, माता-पिता, अपने बड़े भाई और सैनिक स्कूल सुजानपुर के अध्यापकों को दिया है।

कार्तिक के बड़े भाई क्षितिज राणा ने भी 7 माह पहले हिमाचल पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत होते हुए यूपीएससी की परीक्षा पास की थी जो अब इनकम टेक्स डिपार्टमेंट में असिस्टेंट कमिश्नर की ट्रेनिंग ले रहे हैं।