Loading...

भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

PARUL • 2 Nov 2023 • 1 Min Read

358 रनों के टारगेट के जवाब में श्रीलंकाई टीम 19.4 ओवरों में 55 रनों पर ही सिमट गई। इस हार के साथ श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। श्रीलंका के लिए कसुन रजिथा ने 14, एंजेलो मैथ्यूज ने 12 और महीश तीक्ष्णा ने 12 रन बनाए।

टीम के 5 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 5 और मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट झटके। मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 8 विकेट पर 357 रन बनाए थे।

टीम के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 92 रनों की पारी खेली। जबकि विराट कोहली ने 88 रन और श्रेयस अय्यर ने 82 रन बनाए। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने 5 खिलाड़ियों को शिकार बनाया।