भूकंप के झटको से फिर हिली हिमाचल की धरती, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता इतनी….
HNN/ कांगड़ा
भूकंप के झटको से एक बार फिर हिमाचल की धरती हिल गई है। हालांकि भूकंप के इन झटकों से किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है परंतु लगातार महसूस किए जा रहे भूकंप के इन झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि आज शनिवार को भूकंप के झटके हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में महसूस किए गए हैं।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3 आंकी गई और इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की गहराई पर था। बता दें हिमाचल भूकंप की दृष्टि से सिस्मिक जोन चार और पांच में आता है। वहीं विभाग ने इस दौरान किसी तरह का कोई जान माल का नुक्सान होने की पुष्टि नहीं की है।