HNN/ कांगड़ा
जिला में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही है। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने अब मंदिर में भी सेंधमारी करनी शुरू कर दी है। मामला जिला कांगड़ा के भड़ियाड़ा गांव के मंदिर का है, यहां शातिर दुर्गा माता के मंदिर से हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर गए हैं। बीडीसी सदस्य कुशला देवी और उपप्रधान मनोहर लाल ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि कोई अज्ञात शातिर भड़ियाड़ा गांव में दुर्गा माता के मंदिर से दानपात्र को तोड़कर करीब 7000 की नकदी लेकर फरार हो गया है। जब मंदिर का पुजारी रोज की तरह पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिर में आया तो उसने देखा कि दानपात्र से सारी नकदी गायब थी। जिसके बाद उन्होंने गांव के उपप्रधान को इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना प्रभारी गगल केसर सिंह ने बताया कि मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को जल्द हिरासत में लेगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group