HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल
चिंतपूर्णी विधानसभा एवं उप तहसील जोल के तहत आने वाले राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में एनएसएस के स्वयंसेवियों द्वारा खादी महोत्सव कार्यक्रम पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में बतौर वक्ता समाजसेवी पंडित कृष्ण कुमार लद्दाखी द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए गए। एनएसएस के प्रोग्राम अधिकारी डॉ. राम सिंह ने उनका स्वागत किया। पंडित लद्दाखी ने नौजवान पीढ़ी को खादी महोत्सव मनाने के पीछे भारत का क्या उद्देश्य है। इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने बताया कि जब भारत अंग्रेजों का गुलाम था तो लोगों में स्वतंत्रता का भाव निर्माण करने के लिए गांधी जी ने लोगों से आह्वान किया था कि हर व्यक्ति खादी कपड़े का उपयोग करे और हर घर में खादी का निर्माण हो। वर्तमान में भी भारत सरकार द्वारा खादी के प्रयोग पर बल दिया गया। खाद्य फॉर नेशन, खादी फॉर फैशन फैशन का नारा दिया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रो. रामकुमार नेगी ने कहा कि खादी कपड़ा का उपयोग हमें हीन भावना से प्रेरित होकर नहीं ,बल्कि आत्मनिर्भर होकर करना चाहिए। खादी कपड़ा भारत की शान है। वर्तमान समाज में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से आग्रह किया है। कि अगर देश को विकसित देश बनाना है तो देश को आत्मनिर्भर होना पड़ेगा।
देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जरूरी है कि इस देश का नागरिक खादी एवं स्थानीय लोकल उत्पादों के लिए बोकल बनें, तभी भारत 2027 तक विकसित देश बनने का सपना पूरा कर पाएगा।
इस कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या प्रो. कविता कौशल ने पंडित लद्दाखी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और महाविद्यालय की तरफ से उनका धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में प्रो. रामकुमार नेगी, प्रो. सगुन डोगरा एवं प्रोफेशनल नवीन कौशल उपस्थित रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group