Loading...

महिला एवं बाल विकास विभाग ने जागरूकता शिविर का किया आयोजन, दी यह जानकारी ….

Ankita • 6 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के शरण कॉलेज घुरकड़ी में आज सोमवार को महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा वो दिन मासिक धर्मस्वच्छता योजना के अंतर्गत जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी कांगड़ा अशोक शर्मा ने शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए छात्राओं को स्वच्छता हेतु जागरूक किया। उन्होंने शिविर में उपस्थित छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता और एनिमिया के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दी व किशोरियों को मासिक धर्म के प्रति गलत धारणाओं के बारे में जागरुक किया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. गरिमा ने एनिमिया व वातावरण स्वच्छता संबंधित विषयों पर छात्राओं को जागरूक किया। इसके अलावा मासिक धर्म के दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण के बारे में भी उनको जागरुक किया गया। इस शिविर में उन्होंने जंक फूड के दुष्प्रभावों के बारे में भी छात्राओं को अवगत करवाया।

शिविर में छात्राओं को बताया गया कि जन्म के बाद पहले हज़ार दिन का पोषण बच्चों के मस्तिष्क और शरीर के स्वस्थ विकास और प्रतिरोधकता बढ़ाने में बुनियादी भूमिका निभाता है। इस शिविर मे मासिक धर्म व पोषण पर क्विज का भी आयोजन किया गया व विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये गए।