Loading...

महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

PARUL • 3 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पंचरुखी के अंतर्गत एक महिला ने आत्महत्या कर अपने जीवनलीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग एक सप्ताह पहले महिला ने अपने घर में फंदा लगा लिया।

जब परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो वह उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा ले गए। जहां उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।

साथ ही परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। परिजनों ने बताया कि महिला काफी समय से मानसिक तनाव में थी। पुलसि ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी बैजनाथ अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।