लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

महिला मंडल भवन के रास्ते को लेकर उपजा विवाद, गोली के छर्रे लगने से 2 घायल

SAPNA THAKUR | 10 मार्च 2022 at 10:27 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में दो गुटों के बीच हुई बहस बाजी मारपीट में बदल गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां दाग दी। जिससे गोली के छर्रे लगने से एक पक्ष के दो लोग घायल हुआ है हालांकि अभी दोनों की हालत खतरे से बाहर है। मामला नूरपुर थाना क्षेत्र की सिंबली पंचायत के कुखेड़ गांव का है। यहां बीते रोज़ नूरपुर विकास खंड की सिबंली पंचायत के कुखेड़ गांव में महिला मंडल भवन के रास्ते को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया।

पहले तो दोनों पक्षों में बहस बाजी चलती रही परंतु देखते ही देखते यह बहस बाजी मारपीट और फिर गोली दागने पर उतारू हो गई। इस दौरान सुखदेव राज पुत्र गिरधारी लाल ने दो नाली बंदूक से गोली चला दी। यह गोली पक्के रास्ते पर लगी और उसके छर्रे और कंकरीट के टुकड़े दूसरे पक्ष के जगपाल सिंह पुत्र शेर सिंह और कुशदेव सिंह पुत्र वकील सिंह को लग गए जिसके चलते वह घायल हो गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

दोनों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल नूरपुर पहुंचाया गया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है। पीड़ितों ने इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई है। तो वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। लिहाजा पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्यवाही अमल में लाई है। खबर की पुष्टि डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]