लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

माता मनसा देवी मंदिर में चोरो ने फिर लगाई सेंध, दानपात्र से…

SAPNA THAKUR | 14 जून 2022 at 12:34 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

माता मनसा देवी मंदिर गांव बाथू में शातिरों ने एक बार फिर से सेंधमारी कर डाली। इस दौरान शातिर दानपात्र तोड़ उसमें रखी नकदी पर हाथ साफ कर गए। मंदिर में चोरी की तीसरी वारदात से लोगों में भी हड़कंप मच गया है और लोग पुलिस प्रशासन से इन चोरों को पकड़ने की गुहार भी लगा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर में आधी रात को शातिर घुस आए और उन्होंने दानपात्र तोड़ कर श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई नकदी पर हाथ साफ कर लिया। वही सुबह के वक्त जब मंदिर प्रबंधक विपिन राणा पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंचे तो मंदिर का दानपात्र टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मंदिर प्रबंधक के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया। मंदिर प्रबंधक की मानें तो शातिर इस मंदिर में पहले भी दो बार चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। डीएसपी अनिल पटियाल ने पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]