हरिपुरधार के निकट आयोजित कार्यशाला में होटल प्रबंधन, कुकिंग और एडवेंचर गतिविधियों का मिला प्रशिक्षण
हरिपुरधार
हरिपुरधार के समीप बड़याल्टा स्थित मानव हिल रिजॉर्ट में आयोजित दो दिवसीय पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक कौशल सीखने का महत्वपूर्ण मंच साबित हुई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिला सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरवा जूणेली और संगड़ाह से आए लगभग 100 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लेकर पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यवहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को होटल प्रबंधन, कुकिंग, हाउसकीपिंग, कैंपिंग टेंट लगाना, स्वच्छता प्रबंधन, बोनफायर आयोजन तथा ट्रैकिंग जैसी गतिविधियों का प्रायोगिक अभ्यास करवाया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाओं से जोड़ना था।रिजॉर्ट के प्रबंध निदेशक मेलाराम शर्मा ने अतिथि वक्ता के रूप में कहा कि हिमाचल प्रदेश की स्वच्छ जलवायु, प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण के कारण यहां पर्यटन व्यवसाय की अपार संभावनाएं हैं।
उन्होंने बताया कि हर वर्ष देश-विदेश से लाखों पर्यटक प्रदेश में पहुंचते हैं, जिससे युवाओं के लिए इस क्षेत्र में करियर के व्यापक अवसर उपलब्ध होते हैं।
रिजॉर्ट प्रबंधक कमल शर्मा ने विद्यार्थियों को कैंपिंग टेंट स्थापित करने, हाउसकीपिंग तथा कुकिंग से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। संगड़ाह स्कूल के विद्यार्थियों ने एक दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लिया, जबकि जरवा जूणेली के विद्यार्थियों ने रात्रि ठहराव के दौरान बोनफायर, गीत-संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेकर सीखने के साथ मनोरंजन का अनुभव भी प्राप्त किया।
विद्यार्थियों को कुप्पड़धार की ऊंची पहाड़ियों पर ट्रैकिंग करवाई गई, जहां उन्होंने प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लिया और साहसिक गतिविधियों का अनुभव प्राप्त किया। व्यावसायिक अध्यापक विक्रम ठाकुर ने कहा कि पर्यटन व्यवसाय न केवल अच्छी आय का स्रोत है बल्कि बड़े स्तर पर रोजगार सृजन की क्षमता भी
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group