HNN/ धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड एक्ट के तहत हर दो वर्ष बाद परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी करता है। इसके चलते इस बार भी परीक्षा शुल्क में 20 फीसदी बढ़ोतरी की गई है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में टर्म प्रणाली को समाप्त कर वार्षिक परीक्षा प्रणाली को शुरू किया गया है, जिसके चलते विद्यार्थियों से वर्ष में एक बार ही परीक्षा शुल्क वसूला जाएगा, जबकि टर्म प्रणाली के दौरान परीक्षा शुल्क को दो बार वसूल किया जाता था।
बोर्ड की बढ़ी हुए फीस मार्च 2024 की वार्षिक परीक्षाओं में वसूली जाएगी। अब 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 1000 रुपए के स्थान पर 850 रुपए फीस देनी होगी। वहीं, 12वीं कक्षा के छात्रों से 1600 रुपए के स्थान पर अब 1150 रुपए वसूले जाएंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से वार्षिक शुल्क में 20 फीसदी बढ़ोतरी के बावजूद यह राहत बोर्ड परीक्षाओं में टर्म प्रणाली समाप्त होने से मिली है। कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय की परीक्षा और डीएलएड करने वाले अभ्यर्थियों को बोर्ड के इस फैसले से झटका लगा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बोर्ड की ओर से 20 फीसदी फीस बढ़ाए जाने के कारण अब कंपार्टमेंट अभ्यर्थियों को 550 के स्थान पर 700 रुपए, अतिरिक्त विषय की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को 550 के स्थान पर 700 रुपए, डीएलएड के नियमित छात्रों से 800 के स्थान पर 1000 रुपए और प्राइवेट छात्रों से 1100 के स्थान पर 1350 रुपए का शुल्क वसूला जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group