मिड-डे मिल में बदलाव की तैयारी ,ऐसा होगा डाइट प्लान….
HNN/ शिमला
प्रधानमंत्री पोषण अभियान के तहत बच्चों को दिए जाने वाले दोपहर के भोजन (मिड-डे मील) में जल्दी ही बदलाव लाने की तयारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को अपने स्तर पर डाइट प्लान तैयार करने के दिशा निर्देश दिए है।इसमें हैल्दी फूड पर फोकस किया जा रहा है।
ऐसी सब्जियां,जो स्थानीय स्तर पर उगाई जाती हैं,उन्हें स्कूलों की डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। प्रस्ताव के तहत ताजे फल के साथ ताजी सब्जियां देने की भी योजना है। प्रधानमंत्री पोषण अभियान के तहत स्कूली बच्चों को मिड-डे मील के लिए 90:10 के अनुपात में बजट जारी किया जाता है।
जिसमे 90 फीसदी हिस्सा केंद्र सरकार तथा बाकि 10 फीसदी राज्य सरकार वहन करती है।बता दें राज्य के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले कक्षा पहली से आठवीं तक के करीब पांच लाख छात्रों को रोजाना स्कूल में मिड-डे मील यानि दोपहर का भोजन दिया जाता है।