लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि से पर्यटन राजधानी बनेगा काँगड़ा- केवल सिंह पठानिया

Ankita | 12 फ़रवरी 2023 at 12:51 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

काँगड़ा ज़िले के लोगों के भरपूर सहयोग से हिमाचल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी है। काँगड़ा के लोगों के इस अटूट विश्वास का आदर करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ज़िले को पर्यटन राजधानी बनाने का निर्णय लेकर इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की सुधेड़ पंचायत के गाँव नरघोटा में पर्यटन की दृष्टि से व्यवस्थाओं को विकसित करने हेतु भूमि का निरीक्षण करते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि ज़िला काँगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करना मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि और काँगड़ा से विशेष लगाव को दिखाता है, जिसके लिए हम उनका आभार प्रकट करते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की योजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कुछ गाँव पर्यटन की दृष्टि से विकसित होने के लिए चयनित हुए है। उन्होंने कहा कि पंचायत सुधेड़ के नरघोटा में पर्यटन की योजनाओं को विकसित करने के लिए जमीन का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को वस्तुस्थिति से अवगत करवाने के बाद इस पर काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नड्डी में पर्यटकों के लिए टेंट लगाने तथा गुना माता, करेरी बल्ह में रोपवे निर्माण को लेकर भी काम किया जायेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कांगड़ा की जनता के प्यार के कारण काँगड़ा को अपना हक मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा ज़िला काँगड़ा में पर्यटन विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है तथा इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए नवीनतम पग उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अन्तर्गत कांगड़ा जिला के पौंग को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धौलाधार श्रृंखला में टेंट सिटी निर्मित करने के लिए प्रदेश सरकार एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर रही है।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला में कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा जो कि पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे कांगड़ा जिला को पर्यटन की दृष्टि से बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त काँगड़ा ज़िला के देहरा में चिड़ियाघर और गोल्फ कोर्स के निर्माण से टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर और मज़बूत बनेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]