Loading...

मुख्यमंत्री सुक्खू का हरिपुरधार दौरा रद्द, मां भंगायनी मेले में नहीं होंगे शामिल

Ankita • 3 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ हरिपुरधार

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का हरिपुरधार दौरा रद्द हो गया है। बता दें सीम सुक्खू अब 5 मई को आयोजित मां भंगायनी मेले में शामिल नही हो पाएंगे। यह जानकारी युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव ओपी ठाकुर ने दी है। मेला कमेटी के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि किसे बुलाते है, इसको लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हो पाई है।

आज बुधवार को मां भंगायनी मेला पारंपरिक छड़ी यात्रा के साथ शुरू हुआ। मेले का शुभारंभ डीसी सिरमौर द्वारा किया जाना था, मगर राज्यपाल के सिरमौर दौरे पर होने की वजह से डीसी सिरमौर की जगह अब कार्यवाहक एसडीएम संगड़ाह मेले का शुभारंभ करेंगे।

वहीं मेला कमेटी अध्यक्ष एसआर राणा ने बताया कि पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर सुबह 10 बजे मां भंगायनी मंदिर से माता की छड़ी मेला ग्राउंड के लिए रवाना हुई। लगभग तीन किलोमीटर लंबी छड़ी यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। मेला ग्राउंड में छड़ी स्थापित होने के बाद औपचारिक रूप से मेले का शुभारंभ हो जाएंगा।