Loading...

मेरी माटी मेरा देश‘ अभियान में कृषि विश्वविद्यालय में प्रभात फेरी

Ankita 10 Aug 2023 Edited 10 Aug 1 min read

कुलसचिव डॉक्टर मधु चौधरी ने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

HNN/ कांगड़ा

चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में गुरूवार को छात्र संगठन कार्यालय द्वारा युवा पीढ़ी को सशस्त्र बलों द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदानों के प्रति जागरूक और प्रेरित करने के लिए, ‘प्रभात फेरी ‘ का आयोजन किया गया।

‘मेरी माटी मेरा देश‘ अभियान के अंतगर्त आयोजित प्रभात फेरी को कुलसचिव डाक्टर मधु चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रशासकीय भवन से आरंभ हुई प्रभात फेरी में एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ अन्य विद्यार्थियों ने सक्रियता से भाग लिया।

प्रभात फेरी का समापन पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के डेयरी फार्म में हुआ। उसके बाद सभी विद्यार्थियों ने संविधिक अधिकारियों की उपस्थिति में चारा प्रजाति के लगभग 200 पौधे लगाकर स्वच्छ हरा परिसर अभियान भी अपनी भूमिका निभाई।