Loading...

मौसम साफ होने से आलू की बिजाई में जुटे ऊना के किसान

PARUL • 15 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

बीते कुछ दिनों से मौसम साफ होने के बाद आलू की बिजाई ने जोर पकड़ लिया है। किसान इन दिनों जमकर आलू की बिजाई में जुटे हैं। अभी तक 80 प्रतिशत के आसपास इलाकों में बिजाई पूरी हो चुकी है। अगर मौसम साफ रहता है, तो शत-प्रतिशत बिजाई हो जाएगी।

मौसम की यह स्थिति किसानों के लिए राहत भरी है। ऊना में 2500 से 3000 हेक्टेयर जमीन पर आलू की बिजाई होती है। अगर मौसम साफ रहता है, तो 25 अगस्त से बिजाई शुरू हो जाती है और पांच सितंबर तक लगभग बिजाई पूरी हो जाती है, लेकिन इस बार लगातार बारिश के कारण बिजाई करीब 10-15 दिन देरी से शुरू हुई है।

इसके कारण किसानों की चिंता इस फसल को लेकर बढ़ गई है। दरअसल, ऊना जिला में तैयार होने वाली आलू की फसल पड़ोसी राज्य पंजाब और उत्तर प्रदेश से पहले मंडियों में पहुंचती है, लेकिन इस बार बिजाई में देरी हुई है। इससे अच्छे दाम न मिलने का डर भी बढ़ गया है।