HNN/ राजगढ़
पीच वैली राजगढ़ से प्रतिदिन आड़ू, खुमानी, प्लम की पेटियां देश की विभिन्न मंडियों में पहुंचनी शुरू हो गई हैं। सोलन व अन्य फल मंडियों में आड़ू का 12 किलोग्राम का डिब्बा औसतन 500 रुपए में बिक रहा है, जिससे बागवानों की खुब चांदी हो रही है।
बता दें कि राजगढ़ का आड़ू उत्तम क्वालिटी, स्वाद, और साइज के लिए बहुत प्रसिद्ध माना जाता है, जिस कारण राजगढ़ की पीच वैली के नाम से देश में एक अलग पहचान है।हालांकि इस वर्ष ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण फलदार पौधों को बहुत नुक्सान पहुंचा है। इसके बावजूद भी पीच वैली राजगढ़ से प्रतिदिन आड़ू की बड़ी खेप मंडियों में पहुंचाई जा रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वहीं आड़ू के अच्छे दाम मिलने से बागवानों में ख़ुशी की लहर है। उनकी माने तो बारिश व हवाओं के कारण हुए नुक्सान की भरपाई आड़ू केअच्छे दामों ने कर दी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





