लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राजगढ़ में पंजाब की गाड़ी ने बाइक सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, गंभीर घायल

Ankita | 25 जून 2024 at 6:51 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ राजगढ़

जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के छीछडियाधार में सोमवार देर शाम को पंजाब की एक गाड़ी ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। वहीं पंजाब नंबर की गाड़ी में सवार सभी लोग वाहन सहित लोग मौके से फरार हो गए, जिनकी राजगढ़ पुलिस तलाश कर रही है।

राजगढ़ पुलिस को दिए अपने शिकायत पत्र में घायल राजकुमार के भाई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार शाम फोन पर इसके भाई ने जानकारी दी थी कि पंजाब नंबर की एक तेज रफ्तार गाड़ी ने इसको टक्कर मार दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हादसे में इसकी टांग, छाती तथा शरीर के अन्य भागों में भारी चोटें लगी है। जबकि मौके से पंजाब नंबर की गाड़ी का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया है।

रात को जब यह अपने गांव कुंडिया कड़ग से राजगढ़ अस्पताल पहुंचा, तो उसने देखा कि इसका भाई राजकुमार हॉस्पिटल में बेहोश हालत में पड़ा है, जिसे कि डॉक्टरों ने गंभीर देखते हुए सोलन अस्पताल रेफर कर दिया।

उधर, वीरेंद्र की शिकायत पर राजगढ़ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने घटना की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]