राणा नवयुवक मंडल टेक द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित
HNN/शिलाई
जिला सिरमौर के उपमंडल शिलाई में नेहरू युवा केंद्र नाहन के द्वारा राणा नव युवक मंडल टेक के साथ मतदाता जागरुकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांव के सभी लोगों को बताया गया कि वह सभी लोग मतदान करें।

वहीं राणा नवयुवक मंडल के प्रधान राजेंद्र सिंह ने भी सभी लोग अपना-अपना मतदान करने को कहा। कार्यक्रम में शिलाई ब्लॉक वॉलिंटियर वीरेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे।

गांव के नंबरदार और सभी लोगों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान राणा नवयुवक मंडल टेक राजेंद्र अरुण संदीप कमल, कपिल व अन्य सदस्य मौजुद रहे।