Loading...

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में हर विद्यार्थी का बनेगा अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट

Ankita • 4 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में सभी विद्यार्थियों का अब अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) बनेगा। संस्थान के निदेशक और कुलसचिव की ओर से सभी विभागों के प्रमुखों को भी इस बारे निर्देश जारी किए गए हैं। बता दें एनआईटी में बीटेक, बीआर्क, एमटेक, एमआर्क, एमबीए समेत 14 विभिन्न विषयों में स्नातकोत्तर और पीएचडी की पढ़ाई होती है।

देश के विभिन्न कोनों से यहां करीब चार हजार विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। एक राज्य से दूसरे राज्य या संस्थान में दाखिला लेने या माइग्रेशन करवाने वाले विद्यार्थियों को एबीसी का बहुत लाभ मिलेगा। प्रशासन ने स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी के सभी विद्यार्थियों को 30 नवंबर तक अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट के लिए यूनीक आईडी बनाने के निर्देश दिए हैं।

हर विद्यार्थी को ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी एक विशिष्ट पहचान बनानी होगी। अगर कोई विद्यार्थी अपनी अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट आईडी नहीं बनाता है तो उसके अंतिम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।