लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राष्ट्रीय स्वयम सेवक संघ ने मनाया विजयदशमी उत्सव, पथ संचलन का आयोजन

PARUL | 17 अक्तूबर 2024 at 8:13 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/राजगढ़

राष्ट्रीय स्वयम सेवक संघ राजगढ़ खंड इकाई द्वारा विजयदशमी उत्सव पर गुरूवार को पथ संचलन का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में शहीद लांस नायक प्रवीण शर्मा के पिता राजेश शर्मा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए | नेहरु मैदान में सभी स्वयम सेवको ने संघ की प्रतिज्ञा ली और पुरे शहर की परिक्रमा करते हुए पथ संचलन किया | संघ के प्रांतीय प्रचारक संजय ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता कहा कि हम सभी हिन्दू सनातन वैदिक की संताने है और धर्म संस्कृती को बचाने के लिए हमे जातियों के बंधन से मुक्त होकर एक होना होगा |

उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक संघ राष्ट्र की सुरक्षा के लिए समर्पित संगठन है और पांच प्रणों सामाजिक समरसता , कुटुम्ब प्रबोधन , स्वदेशी , नागरिक शिष्टाचार व् पर्यावरण सरंक्षण को आत्मसात करके आगे बढ़ने पर बल देता है | उन्होंने विजयदशमी , शरद पूर्णिमा , बाल्मिकी जयंती , अहिल्याबाई होल्कर व् स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन चरित्रों पर भी प्रकाश डाला |

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि वह राष्ट्र ही विश्व गुरु बन सकता है, जिसके लोग शक्तिशाली हों | पहले शक्तिशाली लोग थे तो दुनिया ने भारत को विश्व गुरु स्वीकार किया लेकिन बाद के वर्षों में सनातनी हिन्दू शक्तिशाली नहीं रहे, इसलिए देश गुलाम हो गया। उन्होंने माताओं से बच्चों में अच्छे संस्कार डालने का आह्वान किया और कहा कि वे बच्चो को राष्ट्र भक्तों की जीवनियां सुनाएं ताकि समाज को अच्छे नागरिक मिल सके। इस अवसर पर खण्ड कार्यवाह विकल्प सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]