Loading...

रोनहाट में देखते ही देखते खिसक गया पहाड़, शिलाई-शिमला सड़क अवरुद्ध

Ankita • 27 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिलाई

हिमाचल प्रदेश में अभी तक भारी बारिश का दौर जारी है। हालाँकि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों बीती रात से बारिश नहीं हुई है। परन्तु अभी भी जगह-जगह भूस्ख़लन का सिलसिला जारी है। जिससे सैंकड़ो सड़के अवरुद्ध पड़ी हुई है। वहीँ एक ताजा मामला उत्तराखंड की सीमा पर सिरमौर के शिलाई उपमंडल के रोनहाट में सामने आया है, यहां भूस्ख़लन होने से पहाड़ देखते-देखते ही खिसक गया।

हालाँकि गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त वहां से कोई भी वाहन नहीं गुजर रहा था। अन्यथा कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था। वहीं मार्ग बंद होने से शिलाई-शिमला सड़क अवरुद्ध हो गई है। इसके अलावा साथ लगते घर पहले ही खाली करवा लिए गए थे।