लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

लगातार बढ़ता जा रहा बंदरों का आतंक, लोगों को काटकर कर रहे घायल..

SAPNA THAKUR | 18 नवंबर 2022 at 2:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आलम यह है कि शहर में रोजाना बंदर किसी ना किसी पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। ना केवल बन्दर बल्कि कुत्तों के आतंक से भी शहरवासी खासे परेशान है। इतना ही नहीं कई बार लोग इन बंदरों और कुत्तों से बचने के लिए भागते हैं तो हड़बड़ाहट में नीचे गिर जाने के कारण उन्हें गंभीर चोटें भी लगती है।

बता दे राजधानी शिमला में बाहरी राज्यों के सैलानी भारी संख्या में यहाँ घूमने पहुंचते हैं। परंतु बंदरों के खौफ के कारण सैलानी भी दहशत में रहते हैं। शहर में हर माह करीब 60 मामले बंदरों के काटने के आते हैं। खास तौर पर छोटे बच्चों और महिलाओं पर बंदर हर वक्त आक्रमक रहते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

शहर के उपायुक्त कार्यालय के बाहर सीटीओ के सामने, इंडिया कॉफी हाउस के पास रेन शेल्टर के आसपास, कालीबाड़ी मंदिर सड़क, एजी चौक के आसपास, रिज मैदान पर एचपीएमसी काउंटर के पास दौलत सिंह पार्क, जाखू मंदिर सड़क और जाखू मंदिर परिसर, यूएस क्लब एरिया, फाइव बेंच और लक्कड़ बाजार मार्ग पर बंदरों का अधिक आतंक है।

बीते रोज भी शहर में बंदर ने एक व्यक्ति से पैसों का भरा बैग छीन लिया था। खास तौर पर रिज मैदान में बंदर लोगों के हाथ से आइसक्रीम छीन लेते है। ऐसे मामले रोजाना देखने को मिल रहे हैं। वही लोग भी प्रशासन से लगातार इन बंदरों से निजात दिलाने की अपील कर रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]