लेह के सफर पर निकले थे अशोक कुमार
विकास खंड परागपुर के कटोह-टिक्कर निवासी और 15 दिन से लापता वाहन चालक अशोक कुमार की मौत हो गई है। वह लेह के लिए निकले थे। बुधवार को अशोक कुमार का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पुलिस थाना रक्कड़ के उप निरीक्षक किशोर चंद ने जानकारी दी कि तीन दिन पहले केलांग पुलिस से सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि एक बंद ट्रक बरामद हुआ है और उससे करीब दो किलोमीटर दूर एक व्यक्ति का शव मिला है।
शव की पहचान अशोक कुमार के रूप में की गई। इस सूचना के बाद उनके परिजन तुरंत केलांग रवाना हो गए। हालांकि, उनकी मौत के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है।

