Loading...

लेऊनाना में धूमधाम से मनाया महिला सशक्तिकरण पर्व

Ankita • 21 Mar 2023 • 1 Min Read
लोकनृत्य प्रतियोगिता में धाली डिब्बर की महिलाओं ने मारी बाजी  

HNN/ राजग़ढ

जिला सिरमौर के उपमंडल राजग़ढ में राजकीय मिडल स्कूल लेऊनाना में महिला सशक्तिकरण पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें लोकनृत्य, लघु नाटिका, एकल गायन, एकल डांस, म्यूजिक्ल कुर्सी दौड़, कबड्डी, रस्साकशी, भाषण व मेंहदी प्रतियोगिताएं प्रमुख रही।

बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत डिब्बर, एकता एवं नारी शक्ति ग्राम संगठन हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, कुटुंब एनआरओ के सहयोग से किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय स्कूल के मुख्याध्यपक अशोक मीनार ने बतौर मुंख्य अतिथि शिरकत की। लोक नृत्य में डिब्बर धाली की महिलाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जबकि कबड्डी में लेउनाना, लघुनाटिका व रस्साकशी में मटलोड़ी की महिलाओं बाजी मारी। एकल गायन में डिब्बर धाली की प्रोमिला, एकल नृत्य में लेउनाना की बर्मी देवी तथा म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में डिब्बर धाली की मंजीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन सभी प्रतियोगिताओं में सभी महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

केरल से आई एनआरओ टीम की प्रमुख एनी विश्वनाथ का महिला सशक्तिकरण त्यौहार के आयोजन में बहुत योगदान रहा। इस मौके स्थानीय पंचायत की होनहार बेटी अंबिका स्टाफ नर्स पुत्री मनोज कुमार को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।