वन विभाग ने अवैध खनन करते पकड़े पर एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के इंदौरा में लोधवां गांव में छापेमारी कर एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर चालकों को पकड़ा है। सभी चालकों से मौके से 80 हजार रुपए जुर्माना वसूल लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, वन विभाग को काफी दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि कंडवाल, लोधवां, टिप्परी, बाड़ीखड़ तथा भदरोया में अवैध तौर पर खनन कर सामग्री पठानकोट में बेची जा रही है।
इसके अलावा शिवालिक पहाड़ी रेंज का रुख कर करोड़ों की वन संपदा को नुक्सान पहुंचा रहा है। टक्कू वाली माता मंदिर के निकट कई स्थानों पर अवैध खनन किया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोधवां गांव में छापेमारी कर एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर चालकों को काबू कर 80 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया। डीएफओ नूरपुर अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।