वर्ल्ड कप 2023: कुछ ही देर में भारत और श्रीलंका के बीच शुरू होगा मुकाबला
आज श्रीलंका के साथ भारत का यह छठा मैच है। आज भी भारतीय टीम अपना जोरदार प्रदर्शन देती है तो वह सेमीफाइनल में अपनी टिकट पक्की कर लेगी। बता दें कि भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में अब तक अपने सभी मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज की है।
आज भी भारतीय टीम से इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद है। बता दें कि आज 2 नवंबर को श्रीलंका और भारत के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 2.00 बजे से मुकाबला खेला जाएगा। बता दें कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम ने अब तक 20 वनडे मुकाबले खेले हैं।
साल 1987 से 2023 के बीच में हुए इन मुकाबलों में टीम इंडिया को 11 में ही जीत मिली है। भारतीय टीम यह मैच जीतती है, तो सेमीफाइनल में अपनी जगह एकदम पक्की कर लेगी। वहीं अगर श्रीलंका यह मैच हारते ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।
