विदेशी महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मिला इतने दिन का पुलिस रिमांड….
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा के तहत मैक्लोडगंज में विदेशी महिला से दुष्कर्म के आरोपी युवक को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। गौर हो कि पोलैंड निवासी महिला ने भागसूनाग के युवक पर दुष्कर्म करने और शादी से इंकार करने का आरोप लगाते हुए मैक्लोडगंज पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी।
इस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था, जिसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। पोलैंड निवासी महिला 20 मई से भागसूनाग में रह रही थी। इसी दौरान यह महिला युवक के संपर्क में आई थी।
महिला व युवक में शादी को लेकर कोई बात चल रही थी, लेकिन युवक ने शादी से इंकार कर दिया, जिस पर महिला ने मैक्लोडगंज थाना में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। एएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।
