पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दिए जाने के लिए किया आश्वस्त
HNN/ श्री रेणुका जी
जिला सिरमौर के उपमंडल श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार ने रेणुका विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार महल क्षेत्र के गत्ताधार सड़क में भारी बरसात के कारण हुए नुक्सान का जायजा लिया। इसके अलावा बारिश से हुए नुक्सान के बारे में क्षेत्र की जनता के बीच स्थिति का जायजा लेने पहुंचे और लोगों की समस्याएं भी सुनी।

उन्होंने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि आपदा के कारण नुक्सान पहुंचे पीड़ित परिवारों के साथ प्रदेश सरकार खड़ी है और प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व कांग्रेस सरकार इस आपदा से निपटने के लिए लगातार प्रयासरत है।
यही नहीं विधायक विनय कुमार ने मौके पर ही जाकर लोगों के दुख-दर्द को साझा भी किया और उन्हें हर संभव सहायता दिए जाने के लिए आश्वस्त भी किया। साथ ही विधायक विनय कुमार ने लोगों से एक बार फिर अपील करते हुए कहा की आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर जाएं। नदी और नालों के आसपास जिनके घर हैं वह इस वर्षा ऋतु के दौरान सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

