Loading...

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जाँच में जुटी पुलिस

By Ankita Published: 10 Feb 2024, 3:07 PM | Updated: 10 Feb 2024, 3:08 PM 1 min read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी थाना के अंतर्गत अंब डोली पंचायत में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें को सौंप दिया है। साथ ही धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

वहीं मृतका महिला की मां ने थाना ज्वालामुखी में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में मृतका महिला की माँ ने बताया कि उनकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ससुराल अंब डोली में मौत हो गई है।

शिकायत मिलने के बाद ज्वालामुखी पुलिस टीम मृतका महिला के ससुराल अंब डोली पहुंची और मृतका के पति का बयान दर्ज किया। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है।