HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू पुलिस की विशेष अन्वेषण टीम ने वोल्वो बस में सवार एक तस्कर से नशे की खेप पकड़ी है। पुलिस ने मामले में 19 वर्षीय दीपक पुत्र वीर बहादुर निवासी वार्ड नंबर-2 भाजोगी मनाली के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कुल्लू पुलिस की विशेष अन्वेषण टीम ने बजौरा चैक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान एक वोल्वो बस को तलाशी के लिए रुकवाया। इस दौरान बस की सीट नंबर-41 पर बैठा युवक दीपक टीम को सामने पाकर घबरा गया। लिहाज़ा शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो 11.22 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने बताया कि नशा माफिया ने इन दिनों सार्वजनिक परिवहन सेवा को तस्करी का जरिया बना लिया है। माफिया तस्करों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट में इधर से उधर नशे की खेप ठिकाने लगवा रहा है। ऐसे में पुलिस नाकाबंदी कर इन तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





