लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शराब पीकर पत्नी को परेशान करना पड़ा महंगा, मिली यह सजा….

Ankita | 30 जनवरी 2023 at 12:50 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में शराब पीकर हुड़दंग मचाने का आरोप लगाते हुए पत्नी ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति रवि चंद निवासी गांव मनियाड़ अपर लंबागांव हर रोज शराब पीकर घर में हुड़दंग मचाता है और बताया कि उसके पति की इस हरकत से सिर्फ वह ही नहीं बल्कि परिवार के अन्य सदस्य भी उससे परेशान थे।

जिसके बाद रवि की इन हरकतों से परेशान आकर महिला ने इस बाबत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लंबागांव पुलिस थाना ले गई। जिसके बाद आरोपी का चालान एसडीम कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की पुष्टि डीएसपी बैजनाथ एलएम शर्मा ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]