HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में समर टूरिस्ट सीजन काफी अच्छा चला हुआ है। वीकेंड ही नहीं बल्कि अन्य दिनों में भी यहां सैलानी भारी तादाद में पहुंच रहे हैं। परंतु पानी की किल्लत के चलते राजधानी शिमला के पर्यटन कारोबार पर संकट के बादल मंडराने लग पड़े हैं। आलम यह है कि सैलानी होटल का कमरा बुक करवाने से पहले पानी को लेकर पूछताछ कर रहे हैं।
बता दें कि लगातार चढ़ते तापमान और लंबे समय से बारिश न होने के कारण जल स्तोत्र सूखने के कगार पर आ गए हैं। जिसका सीधा सीधा असर पानी की सप्लाई पर पड़ रहा है। राजधानी शिमला में पानी की सप्लाई बेहद कम आ रही है जिससे ना केवल आम लोगों को बल्कि होटल कारोबारियों को भी सुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने कहा कि पानी की किल्लत से होटल कारोबारियों को सबसे अधिक दिक्कत पेश आ रही है। उन्होंने कहा कि इस बार समर टूरिस्ट सीजन बेहतर चला हुआ था परंतु पानी की किल्लत होने के चलते उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आगामी दिनों में भी ऐसा ही हाल रहा तो 2018 की तरह इस साल का समर टूरिस्ट सीजन भी जल संकट की भेंट चढ़ सकता है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





