लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शातिरों के जाल में फिर फंसा व्यक्ति , छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

PRIYANKA THAKUR | 15 जून 2022 at 2:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / काँगड़ा

पुलिस द्वारा लोगों को बार-बार सतर्क करने के बाद भी लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। मामला जिला कांगड़ा के देहरा का है, यहां एक व्यक्ति 30,00000 की ठगी का शिकार हो गया। वहीं पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दौलत सिंह और रणजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी कर्म सिंह, साहिल, सुरेंद्र, अनिल और एसके सरफराज ने उनसे पेट्रोल पंप की डीलरशिप दिलवाने की बात कही। कर्म सिंह ने उनसे कहा कि उसे इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप खोलने के लिए आधिकारिक तौर पर कंपनी की ओर से नियुक्त किया गया है। उसने पीड़ित से कहा कि वह अपने इलाके में पेट्रोल पंप खुल सकता है और अधिक मुनाफा कमा सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उसने पीड़ित से कहा कि पेट्रोल पंप की डीलरशिप के लिए वह उसे लाइसेंस प्रदान करवा सकता है। आरोपी को पीड़ित व्यक्ति काफी समय से जानता था जिसके चलते उसने उस पर विश्वास कर लिया और सभी दस्तावेज उसे दे दिए। इस दौरान आरोपियों ने उनसे करीब 30 लाख 55 रुपये हड़प लिए। काफी समय तक जब पेट्रोल पंप स्थापित नहीं हुआ तो आरोपी उसके साथ आनाकानी करने लगे। इस पर शिकायतकर्ताओं को शक हुआ और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।

उधर, डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]