शातिरों ने 2 दुकानों में लगाई सेंध, नकदी लेकर हुए फरार
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरी की वारदात पेश आई है, यहां शातिर 2 दुकानों में सेंधमारी कर नकदी लेकर फरार हो गए है। पीड़ितों ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में पंकज कैफे भरमाड़ नजदीक रेलवे स्टेशन के मालिक जगरूप सिंह ने बताया कि उसे सुबह सवा 5 बजे फोन पर सूचना मिली कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। जब मौके पर पहुंचा तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था।
जब अंदर जाकर देखा तो दुकान का गल्ला नीचे फैंका हुआ था, जिसमें रखे लगभग 4 हजार रुपए गायब थे। इसी तरह भरमाड़ शहीदी गेट के पास पुष्प करियाना स्टोर से भी दुकान का शटर उठाकर चोरों ने गल्ले को खोलकर नीचे फैंक दिया था व उसमें रखे 3 हजार रुपए चोरी कर लिए थे। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि की है।
