Loading...

शारीरिक,मानसिक और अध्यात्मिक कल्याण के योग रामबाण- कुलपति प्रो एच.के.चौधरी

Ankita • 21 Jun 2023 • 1 Min Read

कृषि विश्वविद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  

HNN/ कांगडा

चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने योग विशेषज्ञ स्नेह सूद के द्वारा निर्देशित विभिन्न योग अभ्यासों में सक्रिय भाग लिया।

कुलपति प्रो.एच.के.चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि योग अभ्यास करने के बाद कहा कि शारीरिक,मानसिक और अध्यात्मिक कल्याण के लिए रामबाण है। सभी को योग के लिए प्रतिदिन समय निकालना चाहिए।

प्रो. चौधरी ने दुनिया भर में तेजी से अपनाई जा रही भारतीय संस्कृति के बारे में भी विस्तार से बताया। छात्र कल्याण अधिकारी डाक्टर सुरेश उपाध्याय ने सभी का स्वागत किया।