Loading...

शावगा स्कूल की वंशिका राष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबॉल में दिखाएंगी जौहर

Shailesh Saini 5 Nov 2025 Edited 5 Nov 1 min read

हिमाचल नाऊ न्यूज़ राजगढ़

हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) शावगा की छात्रा वंशिका शर्मा ने वॉलीबॉल के राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा के लिए चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

वंशिका (सुपुत्री तपिंदर शर्मा, ग्राम थनोह) का चयन अंडर-19 वर्ग की राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। वंशिका शर्मा के चयन से शावगा स्कूल ही नहीं, बल्कि समूचे राजगढ़ क्षेत्र में गर्व का माहौल है।

स्कूल के कार्यवाहक प्रिंसिपल लोकेश तोमर, अध्यापक अभिभावक संघ (PTA) के अध्यक्ष राज कुमार ठाकुर और समस्त स्टाफ ने इस उपलब्धि के लिए स्कूल के शारीरिक शिक्षा शिक्षक (PET) सुखदेव भारद्वाज को विशेष बधाई दी है, जिनके अथक प्रयासों से स्कूल का नाम चमका है।

इस बीच, क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी राजकुमार और रणवीर सिंह ठाकुर ने हैरानी जताते हुए बताया कि सिरमौर की जिला स्तरीय चयन समिति ने जिस मेधावी छात्रा का चयन जिला और राज्य स्तर के लिए करना उचित नहीं समझा, उस लड़की ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर नेरवा में ट्रायल दिया, जहां चयनकर्ता समिति ने उसका चयन सीधे राष्ट्रीय स्तर के लिए कर दिया।

इस अप्रत्याशित चयन से अब जिला सिरमौर चयन समिति के फैसलों और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। प्राइमरी स्कूल शावगा के मुख्य अध्यापक यशपाल ठाकुर, भूतपूर्व पीटीए अध्यक्ष अजय ठाकुर और पवन ने भी वंशिका के चयन पर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के स्टाफ को बधाई दी है।